Categories
Hindi

आखिर गर्मियों में कौन से फूड कॉम्बिनेशन पहुंचा सकते हैं आपकी सेहत को नुकसान? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

आम तौर पर, गर्मियों के दौरान लोगों को एक नहीं बल्कि शरीर से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिस में त्वचा, बाल, आंख, दांत और पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं शामिल हो सकती हैं। इस मौसम में व्यक्ति को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की काफी ज्यादा जरूरत होती है, क्योकि इस मौसम में व्यक्ति जल्दी बीमार पड़ जाता है। आम तौर पर, इस दौरान व्यक्ति को अपनी सेहत को बरकरार रखने के लिए अपने खानपान में सुधार करने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। इस मौसम में व्यक्ति के शरीर में पानी की काफी ज्यादा कमी हो जाती है, जिसके कारण उन को पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में, हर चीज में सावधानी बरतना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। 

 

आम तौर पर, हम में से ज्यादातर लोग गर्मियां आते ही अपने शरीर को किसी भी तरह की समस्या से दूर रखने के लिए और अपने शरीर के अंदर की गर्मी को कम करने या फिर उसको बिल्कुल भी खत्म करने के लिए उस हर चीज का सेवन करने की कोशिश करते हैं, जो इस दौरान सेहत के लिए हमको काफी ज्यादा फायदेमंद लगती है। इसी के चलते हम अपने खाने पीने में कई तरह की गलतियों को कर देते हैं, जिसमें किसी भी खाने को किसी भी खाने के साथ खा लेना शामिल होता है। आम तौर पर, यह इस दौरान की हमारी सबसे बड़ी गलती होती है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं का एक बहुत बड़ा कारण बनती है। क्योंकि गर्मियों के दौरान हमारा डाइजेशन काफी ज्यादा नाजुक यानी कि बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव हो जाता है। इसलिए, इस दौरान जैसे ही हम किसी गलत चीज का सेवन करते हैं, तो हम को पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। 

 

दरअसल, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि दुनिया में बहुत से लोग अपने आप को ठंडा और सेहतमंद रखने के लिए मन में जो आए खा लेते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। पर, आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों के अनुसार कुछ खाद्य पदार्थों का मेल शरीर पर उल्टा प्रभाव डाल सकता है। जिससे कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। इसके कारण न केवल पेट में अपच की समस्या पैदा होती है, बल्कि इसके कारण त्वचा से जुड़ी समस्याएं और शरीर में टॉक्सिन्स भी हद से ज्यादा बढ़ जाते हैं। ऐसे में, कई फूड कॉम्बिनेशन भी सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। दरअसल, इन फूड कॉम्बिनेशन में दही और परांठे का कॉम्बिनेशन, तरबूज के साथ पानी का पीने का कॉम्बिनेशन, दूध और खट्टे फल खाने का कॉम्बिनेशन, चाय और ठंडा पानी या फिर आइसक्रीम खाने का कॉम्बिनेशन, खीरा और टमाटर एक साथ खाने का कॉम्बिनेशन शामिल हो सकता है। आम तौर पर, इस कॉम्बिनेशन में खाने का सेवन तो बिल्कुल भी न करें। इससे न केवल आपकी सेहत खराब होगी, बल्कि इसके कारण आपकी पाचन शक्ति भी काफी ज्यादा कमजोर हो सकती है। ऐसे में, पेट से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  चिंता और तनाव से राहत पाने के लिए जाने होम्योपैथी कैसे काम करती हैं।

 

गर्मियों में फूड कॉम्बिनेशन जो सेहत को पहुंचा सकते हैं गंभीर नुकसान?

आम तौर पर, डॉक्टर का कहना है, कि अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए हमको किसी भी ऐसी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए, जो सेहत के लिए आगे चलकर काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो। इसलिए, निम्नलिखित फूड्स का कॉम्बिनेशन अपनी डाइट में नहीं शामिल करना चाहिए, इससे आपको काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है:

 

  1. दही के साथ परांठे का का सेवन करना 

आज के समय में ज्यादातर लोग गर्मियों के नाश्ते में दही के साथ ही पराठे का ही सेवन करते हैं। बेशक ये लोगों का पसंदीदा खाना हो सकता है, पर आप यह जानकर हैरान होंगे, कि यह इन दोनों को एक साथ खाना ठीक नहीं होता है। यह हमारे पेट के लिए काफी ज्यादा भारी साबित हो सकता है। डॉक्टर का कहना है, कि दही का सेवन खाने में ठंडा लगता है, पर इसकी तासीर गर्म होती है और साथ ही परांठा गर्म और काफी ज्यादा चिकनाई वाला होता है, जो पाचन के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। आम तौर पर, जब डेयरी पदार्थों को तली-भुनी चीजों के साथ खाया जाता है, तो इसके कारण पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और धीरे-धीरे काम करने लग जाती है। इसी के चलते ज्यादातर लोगों को गर्मियों में अपना पेट भरा-भरा सा लगता है और शरीर में सुस्ती बनी रहती है। 

 

  1. दूध और खट्टे फलों का सेवन करना 

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि आज के समय में ज्यादातर लोग गर्मियों के दौरान आम का शेक या फिर दूध में फ्रूट क्रीम और स्मूदी में संतरा या फिर कीवी मिलाकर इसका सेवन करते हैं। आम तौर पर, यह लोगों की काफी ज्यादा मन चाही डिश या फिर शेक हो सकता है, क्योंकि यह स्वाद में काफी ज्यादा बढ़िया होते हैं। पर, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि यह पेट की सेहत के लिए ठीक साबित नहीं हो सकता है। इसके पीछे का कारण क्योंकि दूध में काफी मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है और जब वो फलों के एसिड के साथ जाकर मिलता है, तो ऐसी स्थिति में दूध पेट के अंदर जाते ही फट जाता है, जिसके कारण पाचन क्रिया काफी ज्यादा प्रभावित हो जाती है। इसकी वजह से न केवल शरीर में काफी मात्रा में गैस का निर्माण होता है, बल्कि इसके कारण शरीर में टॉक्सिन्स भी पैदा होने लग जाते हैं, जिसके कारण आपकी त्वचा बुरी तरीके से प्रभावित हो जाती है। इसके कारण सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में आपके चेहरे पर काफी ज्यादा चकत्ते या फिर कील-मुंहासे निकलने लग जाते हैं। 

See also  फैटी लीवर क्या है ? जाने होम्योपैथिक उपचार से कैसे किया जा सकता है फैटी लीवर का इलाज

 

निष्कर्ष: दरअसल, गर्मियों के दौरान आपको पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिसका मुख्य कारण खाने पीने कि चीजों से जुड़ा हुआ होता है। इसलिए, ऐसे में यह और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है, कि इस दौरान आप किस चीज सेवन किस चीज के साथ कर रहे हैं, इस पर ध्यान देना अति आवश्यक होता है। ऐसे में, कोशिश करें कि आप इस दौरान अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें और शरीर में किसी भी तरह की दिक्कत कमजोरी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। माना, कि गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना महत्वपूर्ण होता है, पर इस दौरान किसी भी चीज की अति सेहत के लिए ठीक साबित नहीं हो सकती है। इसमें, फ्रिज का बर्फीला पानी एकदम से न पिएं, रात के खाने में हल्का खाना जैसे दाल-चावल या फिर खिचड़ी शामिल करें और ऐसे में चाय और कॉफी का सेवन कम करें इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जो पाचन की रफ़्तार को कम कर सकता है। क्या आप भी गर्मियों के दौरान ज्यादातर पेट, चेस्ट और त्वचा से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो इसका सबसे बड़ा कारण आपका गलत चीजों को मिक्स करके खाना-पीना हो सकता है। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और पेट से जुड़ी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही डॉ. सोनल होम्योपैथिक क्लिनिक के विशेषज्ञों से मिल सकते हैं। 

See also  क्या होम्योपैथी से मुंहासों और विटिलिगो की समस्या ठीक होती है? जानें डॉक्टर से

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

 

प्रश्न 1. गर्मियों के दौरान किन चीजों का सेवन सबसे ज्यादा करना चाहिए? 

दरअसल, गर्मियों के दौरान अपने शरीर को सेहतमंद खाना देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रखने के लिए आप अपनी रोजाना की डाइट में पानी से भरपूर फल, ताज़ा सलाद और ठंडी तासीर वाली चीजों को शामिल कर सकते हैं। आम तौर पर, गर्मियों में इन का अधिक सेवन न केवल शरीर के तापमान को कंट्रोल में रखता है, बल्कि इस दौरान शरीर को लगने वाली लू और डिहाइड्रेशन की समस्या से भी बचने में आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकता है। 

 

प्रश्न 2. गर्मियों के दौरान शरीर को सेहतमंद कैसे रखा जा सकता है? 

आम तौर पर, गर्मियों के दौरान आपका शरीर बीमारियों से बचा रहे और सेहतमंद रहे, इसके लिए आप अपने आप को हाइड्रेटेड रखना, रोजाना पर्याप्त नींद लेना, सुबह या फिर शाम को व्यायाम करना, रोजाना हल्का और संतुलित खाने का सेवन करना, तेज धूप व लू से अपना बचाव करना और सही कपड़ों का चुनाव करना जैसे कई तरीकों का पालन कर सकते हैं। अपनी सेहत को बरकरार रखने के लिए ऐसा करना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। 

 

प्रश्न 3. क्या गर्मियों के दौरान पेट से जुड़ी बीमारियां काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं?

दरअसल, हाँ गर्मियों के दौरान लोगों में पेट से जुड़ी बीमारियां काफी हद तक बढ़ जाती हैं, इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं, जिसमें चिलचिलाती धूप का होना, काफी ज्यादा पसीना निकलना और तापमान में वृद्धि होना शामिल है। इन कारणों की वजह से शरीर में काफी मात्रा में पानी की कमी हो जाती है, जिसके कारण पाचन क्रिया बुरी तरीके से प्रभावित हो जाती है और आंतें संवेदनशील हो जाती है, इसके कारण पेट में दर्द या फिर कोई और समस्या जन्म लेती है। 

 

प्रश्न 4. गर्मियों में अधिक थकान क्यों महसूस होती है?

आम तौर पर, गर्मियों के दौरान एक नहीं, बल्कि कई कारणों की वजह से शरीर में काफी ज्यादा थकान महसूस हो सकती है। इसके मुख्य कारणों में शरीर में पानी की कमी होना, शरीर के तापमान को कंट्रोल में रखने के लिए काफी ऊर्जा खर्च होना और गर्मी के कारण नींद पर बुरा प्रभाव पड़ना जैसे कई कारण शामिल हो सकते हैं।

Contact Us