Categories
Hindi

क्या आपने भी सर्दीओं के कपड़ों को ट्रंक में रख दिया है? डॉक्टर से जानें, जाती हुई ठंड आपको कैसे कर सकती है बीमार?

सभी लोगों को पता है, कि अब मौसम में काफी ज्यादा बदलाव होने लगा है और यह मौसम लगभग सभी लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी होता है। क्योंकि इस मौसम में ज्यादातर लोगों को न तो ठंड लगती है और न ही ज्यादा गर्मी का एहसास होता है। इस मौसम में सब कुछ संतुलित होता है। दरअसल, इस दौरान न तो लोगों को ज्यादा पसीना आने की समस्या होती है और न ही ज्यादा भारी और गर्म कपड़ों को 24 घंटे पहन कर रखने की जरूरत होती है। इस तरह की स्थिति में, अब लोगों को पुरे दिन ठंड का अहसास ही नहीं होता है। केवल सुबह और शाम को ही हलकी से थोड़ी ज्यादा ठंड का अहसास होता है। 

आम तौर पर, ऐसा मौसम आते ही सभी मायें ठंड के कपड़ों और रजाइयों को ट्रंक के अंदर रख देती हैं और गर्मियों के कपड़ों को बाहर निकाल देती हैं। इस तरह का मौसम आते ही बहुत से लोग गर्मियों के कपड़ों को पहनना शुरू कर देते हैं और जाती हुई ठंड से बिल्कुल भी वाकिफ नहीं होते हैं और ऐसे में हल्के कपड़ों को पहकर बाहर ही घूमने लग जाते हैं। पर, क्या आप जानते हैं, कि जाती हुई ठंड में सेहत के साथ किसी भी तरह की कोई भी लापरवाही को नहीं बर्तना चाहिए। जाती हुई ठंड आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकती है। यह आपकी तबियत को काफी ज्यादा बिगाड़ सकती है। इसलिए, इस दौरान किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए जाती हुई ठंड में आपको अपनी सेहत का पहले से ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान ज्यादा हल्के कपड़ों को बिल्कुल भी नहीं पहना चाहिए। 

See also  क्या होम्योपैथी से मुंहासों और विटिलिगो की समस्या ठीक होती है? जानें डॉक्टर से

अक्सर ही यह देखा जाता है, कि जाती हुई ठंड के दौरान सभी लोग थोड़े से लापरवाह हो जाते हैं और गर्म कपड़ों को न पहन अपनी सेहत का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं। एक यही कारण होता है, कि ज्यादातर लोगों में जाती हुई ठंड के दौरान बीमारियों का कहर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। हालांकि, जाती हुई ठंड के दौरान अगर आप पूरी तरीके से गर्म कपड़ों को नहीं पहनते हैं, ठंडे पानी से नहाते हैं और ज्यादातर ठंडी हवा में ही घूमते रहते हैं, तो ऐसे में आपकी सेहत का खराब होना लाजमी है। जाती हुई ठंड के दौरान अपनी सेहत का ध्यान न रखने पर आपको कई तरह कि बिमारियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी कई समस्याएं शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा, और भी कई बीमारियां जैसे फ्लू, निमोनिया, सांस की दिक्कत और जोड़ों में दर्द होना आदि जैसी समस्याओं का जोखिम काफी ज्यादा बढ़ सकता है। जाती हुई ठंड के दौरान अक्सर लापरवाही बरतने पर लोग काफी ज्यादा बीमार हो जाते हैं। इसलिए, इस तरह की स्थिति में होने वाली किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए सावधानी को बरतना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  एक्जिमा क्या होता है और इसके मुख्य लक्षण कौन से है ? जाने होम्योपैथी से कैसे करें इसका इलाज

जाती हुई ठंड में आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है? 

वैसे तो, जाती हुई ठंड के दौरान आपको ऐसी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से आपकी सेहत को काफी ज्यादा दिक्क्त महसूस हो सकती है। इस दौरान, आपको सेहत से जुड़ी ऐसी कई बिमारियों से जूझना पड़ सकता है, जिस में से कुछ निम्नलिखत अनुसार हो सकती हैं, जैसे कि 

  1. खांसी-जुकाम, थकान और साइनस की समस्या होना 

डॉक्टर के अनुसार, इस तरह के मौसम में लोगों को दिन में इतनी ज्यादा ठंड नहीं लगती है, केवल सुबह और शाम को ही ज्यादा ठंड का अहसास होता है। मतलब कि ऐसे मौसम में कभी ठंड का अहसास होता है, तो कभी गर्मी का अहसास होता है। ऐसे मौसम में, ज्यादातर लोग ठंड को नहीं मानते और गर्म कपड़ों की जगह हल्के और हवादार कपड़ों को पहनना शुरू कर देते हैं। पर, ऐसा करना सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं होता है। इस तरह के मौसम में सेहत के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। बल्कि, इस दौरान सेहत का ख्याल रखने पर आप इंफ्लुएंजा, आरएसवी जैसे वायरल इंफेक्शन से अपना बचाव कर सकते हैं। अगर इस दौरान आपको इस तरह की बिमारियों का सामना करना पड़ जाये, तो इसके कारण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी ज्यादा कमजोर हो सकती है। जिसकी वजह से आपको लगातार खांसी, जुकाम, थकान और साइनस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, ऐसे में, छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को अपना काफी ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकि, इस दौरान शरीर में दिखाई देने वाले लक्षण आपको एक एलर्जी की तरह लग सकते हैं, जिन पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि समस्या गंभीर भी हो सकती है। 

  1. सांस से जुड़ी समस्याओं का बढ़ना 
See also  मिस वैशाली ने बताया होम्योपैथिक की मदद से कैसे मिली उनके बेटे को जुकाम और बुखार की समस्या से मुक्ति

इस तरह के मौसम में अपनी सेहत का ख्याल न रखने पर आपको सांस से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है, जिसमें कुछ निम्नलिखत अनुसार भी हो सकते हैं:

  1. इस दौरान हृदय प्रणाली भी बुरी तरीके से प्रभावित हो सकती है। 
  2. ऐसे में, सुबह की ठंडी हवा खून की नाड़ियों को सिकोड़ सकती है। 

जाती हुई ठंड के कारण होने वाले नुकसान से अपना कैसे बचाव करें?

जाती हुई ठंड के दौरान होने वाली बीमारियों से बचने के लिए आप निम्नलिखित उपायों को अपना सकते हैं: 

  1. इस दौरान सुबह और शाम हल्के या फिर ठंड के हिसाब से गर्म कपड़ों को पहने।
  2. इस दौरान ज्यादा से ज्यादा अपने शरीर को हाइड्रेट रखें। 

निष्कर्ष: कुल मिलाकर जाती हुई ठंड के दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और सर्दियों के दौरान होने वाली किसी भी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही डॉ. सोनल होम्योपैथिक क्लिनिक के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।

Contact Us