Categories
Hindi

नींबू से बवासीर की कौन सी परेशानियों को ठीक किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें, इसके सेवन के बारे में!

आज के समय में हर कोई किसी न किसी समस्या से पीड़ित है और कहीं न कहीं इससे उसके रोजाना के काम काफी ज्यादा प्रभावित होते हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक बवासीर की समस्या जो एक व्यक्ति की सेहत को बुरी तरीके से प्रभावित करके रख देती है। दरअसल, जो व्यक्ति बवासीर जैसी समस्या से पीड़ित होता है उसके मल द्वार में काफी ज्यादा सूजन होने लगती है और गंभीर मामलों में रक्तस्राव भी हो सकता है। इसके अलावा, इससे पीड़ित व्यक्तियों को मल त्यागने में काफी दिक्कत महसूस हो सकती है, जिसके लिए बवासीर की परेशानियों को कम करना बेहद जरूरी होता है। बवासीर की समस्याओं को कम करने के लिए डॉक्टरी इलाज के साथ- साथ कुछ घरेलु इलाज भी काफी ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं, जिसमें नींबू का इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होता है। नींबू बवासीर की समस्या को ठीक करने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। 

दरअसल, नींबू बवासीर की समस्याओं को कम करने में काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकता है। इससे बवासीर की कई समस्याओं को ठीक किया जा सकता है, जिसमें बवासीर के दौरान होने वाली सूजन को कम करना, दर्द को कम करना, सेल्स को सुरक्षित रखना, मल त्याग करने में आसानी होना और एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिलना आदि शामिल हो सकता है। इस दौरान किसी भी तरह की गंभीर समस्या होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  मिस वैशाली ने बताया होम्योपैथिक की मदद से कैसे मिली उनके बेटे को जुकाम और बुखार की समस्या से मुक्ति

नींबू से बवासीर की परेशानियों का इलाज 

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि अगर आप बवासीर की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में इससे जुड़ी परेशानियों को कम करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू से बवासीर की निम्नलिखित परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है:

  1. सूजन को कम करने में मददगार 

जो व्यक्ति बवासीर जैसी समस्या से पीड़ित होता है, दरअसल उसको गुदे में सूजन जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है, जो काफी ज्यादा परेशानी खड़ी कर देती है। इस तरह की स्थिति में नींबू का इस्तेमाल करना काफी ज्यादा प्रभावशाली साबित हो सकता है। यह सभी जानते हैं, कि नींबू में विटामिन सी जैसे कई तरह के गुण मौजूद होते हैं, जो रक्त वाहिकाओं में होने वाली सूजन को कम करने में काफी ज्यादा मददगार साबित होता है। इसी तरह यह बवासीर के कारण होने वाली सूजन को भी कम करने में काफी ज्यादा मददगार साबित होता है। 

  1. सेल्स को सुरक्षित रखने में सहायक 

दरअसल, नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई तरह के गुण मौजूद होते हैं, जो बवासीर में सेल्स को सुरक्षित रखने और मांसपेशियों की स्फूर्ति को बढ़ावा देने में काफी ज्यादा मदद प्रदान करते हैं। इसलिए, इस तरह की स्थिति में नींबू का सेवन करना काफी ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। 

  1. दर्द कम करने में मददगार 
See also  डैंड्रफ होने के मुख्य लक्षण, कारण और कैसे पाएं निदान ?

ऐसा माना जाता है, कि नींबू में दर्द-रोधी गुण काफी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बवासीर जैसी समस्या में होने वाले दर्द को कम करने में काफी ज्यादा सहायक होते हैं। इसलिए, इस तरह की स्थिति में नींबू का सेवन करना पीड़ित व्यक्ति की सेहत के लिए काफी ज्यादा सेहतमंद माना जाता है। 

  1. मल त्याग करने में आसानी होना 

नींबू सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है, इसलिए बवासीर के दौरान नींबू का सेवन सेहतमंद साबित हो सकता है। नींबू में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो बवासीर के दौरान मल त्याग करने में होने वाली समस्या को कम करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। दरअसल, यह आपके मल को नरम कर जोर लगाने की समस्या को कम करता है। 

बवासीर की समस्या के दौरान नींबू का सेवन कैसे किया जा सकता है?

दरअसल, आप निम्नलिखित तरीकों से बवासीर की समस्या के दौरान नींबू का सेवन कर सकते हैं, जैसे कि 

  1. नींबू का रस लगाना 

ज्यादातर लोगों को बवासीर की समस्या के दौरान खुजली और दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसे कम करने के लिए आप नीम्बू के रास का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले एक नींबू लें और उसे अच्छे तरीके से एक कटोरी में निचोड़ लें। इसके बाद इस को एक रुई की सहायता से अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं और समस्या में फर्क महसूस करें। 

  1. नींबू को अपनी डाइट में शामिल करें 
See also  आखिर क्या हो सकते हैं फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण? इसके होम्योपैथिक उपचारों के बारे में जाने डॉक्टर से

दरअसल, ऐसे में बवासीर से जुड़ी तरह- तरह की समस्याओं को कम करने के लिए आप अपनी रोजाना की डाइट में नींबू का सेवन शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी सेहत को कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं। 

  1. नींबू पानी का सेवन करें 

जो व्यक्ति बवासीर जैसी समस्या से पीड़ित होता है, उसके लिए नींबू पानी का सेवन करना वाकई फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे बवासीर की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। 

निष्कर्ष: कुल मिलाकर बवासीर की समस्या में नींबू का सेवन काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इससे बवासीर की कई परेशानियों को जैसे सूजन कम करना, दर्द कम करना, सेल्स को सुरक्षित रखना, मल त्याग करने में आसानी होना और एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्या को ठीक करना शामिल होता है। इसलिए, बवासीर की समस्याओं को कम करने के लिए नींबू का सेवन किया जा सकता है। इसके साथ ही इससे आपकी सेहत को कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं। बवासीर की समस्या के दौरान आप इस लेख में बताये तरीके से या फिर डॉक्टर की सलाह पर नींबू का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है। हालाँकि, इस दौरान परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और बवासीर जैसी समस्या का होम्योपैथिक समाधान पाने के लिए आप आज ही डॉ. सोनल होम्योपैथिक क्लिनिक में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Contact Us