दरअसल, खाने का असली मजा तभी आता है, जब उसके साथ एक बेहतरीन चीज हो स्वाद बढ़ाने के लिए। इसके बिना तो खाना न ही स्वाद लगता है और न ही अच्छे से पेट भर पाता है। आम तौर पर, हमारे भारतीय खाने में कई तरह की चीजें आती हैं, जो काफी ज्यादा स्वाद और देखने में भी काफी अच्छी लगती हैं। दरअसल, हमारे भारतीय खाने में चाहे वो चाहे दाल-चावल हो, आलू के पराठे हों, या फिर खिचड़ी हो सभी का स्वाद बहुत ही ज्यादा लज़ीज होता है। इन भोजन का स्वाद और भी जयादा बढ़ जाता है, जब इनको दही के साथ खाया जाता है। इन सब चीजों का सेवन दही के साथ करने से इन का स्वाद ही अलग हो जाता है। इसी कारण से लोग हर खाने के साथ दही को सबसे पहले महत्व देते हैं। इसी के चलते, लगभग हर घर में दही का सेवन कई तरीकों से किया जाता है, जो कई बार बेहद स्वाद लगती है। दही शरीर के लिए काफी ज्यादा अच्छी मानी जाती है। अब तो आप जान ही गए होंगे, कि दही न केवल हमारे खाने में स्वाद बढ़ाने का काम करती है, बल्कि यह हमारे शरीर के पाचन को भी बेहतर करने में काफी ज्यादा सहयता प्रदान करती है। इससे हर उस व्यक्ति का शरीर अंदर से ठंडा रहता है, जो अपने हर खाने के साथ दही का सेवन करता है।
दरअसल, दही शरीर से जुड़ी कई तरह की बीमारियों को दूर करने में भी काफी ज्यादा सहायता प्रदान करती है। इसका सेवन शरीर के लिए काफी ज्यादा लाभदायक साबित होता है। इसके कई तरह के गुण पाचन को बेहतर बनाने का काम करते हैं। इसमें पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स यानी कि अच्छे बैक्टीरिया, जो एक व्यक्ति की आंतों की सेहत को बेहतर बनाये रखने में काफी ज्यादा सहायता करते हैं। इसके साथ-साथ पिछले कुछ समय से सेहतमंद खाने का सेवन करने का ट्रेंड चलने की वजह से हंग कर्ड का सेवन भी काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। दरअसल, हंग कर्ड या फिर कच्चा दही सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इस प्रकार की दही का इस्तेमाल ज्यादातर सलाद, डिप्स, सैंडविच और हेल्दी स्नैक्स में किया जाता है। आखिर ऐसे में, कई लोग जानना चाहते है, कि हंग कर्ड और नॉर्मल दही में क्या अंतर होता है और पाचन के लिए कौन सी दही सबसे ज्यादा बेहतर होती है?
दरअसल, विशेष तौर पर हंग कर्ड और नॉर्मल दही में मुख्य अंतर पानी की मात्रा का ही होता है। दरअसल, हंग कर्ड को एक मलमल के कपड़े में लपेट कर उसको छाना जाता है और उसमें से पानी को अलग किया जाता है। जिसकी वजह से यह काफी ज्यादा गाढ़ी और क्रीमी बन जाती है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। ऐसे में यह आम दही से भी ज्यादा प्रोटीन से भरपूर हो जाती है। इसी के चलते आम दही पतला और कम प्रोटीन वाला होता है। जो पचने में आसान होता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
पाचन के लिए हंग कर्ड या सामान्य दही कौन सी सबसे ज्यादा बेहतर होती है?
डॉक्टर का इस पर कहना है, कि दोनों चीजों का निर्माण दूध से होता है और दोनों ही पोषक तत्वों से काफी ज्यादा भरपूर होती हैं। अगर पाचन के लिहाज से देखा जाए, तो दोनों विकल्प अच्छे साबित हो सकते हैं। पर, किसे पचाने में आसानी होगी यह व्यक्ति की पाचन शक्ति पर निर्भर करता है। डॉक्टर के अनुसार, अच्छे पाचन के लिए आम दही सबसे ज्यादा बेहतर होता है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह काफी ज्यादा हल्का हो जाता है और पचने में भी आसानी होती है। इसके साथ ही, हंग कर्ड में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा अधिक होती है, जिससे यह गाढ़ा होने के कारण थोड़ा भारी हो सकता है। इसी के चलते जिन लोगों को भारी खाना पहचानने में दिक्कत महसूस होती है, या फिर जिन लोगों का पाचन काफी ज्यादा कमजोर होता है, दरअसल उन लोगों के लिए हंग कर्ड का सेवन ठीक साबित नहीं हो सकता है। इस दौरान आम दही एक बेहतर विकल्प हो सकता है। जिन लोगों को डाइट में अधिक प्रोटीन चाहिए होता है, वह इस दही को शामिल कर सकते हैं। हालांकि, यह दोनों ही आंतों की सेहत के लिए अच्छे हो सकते हैं, क्योंकि इन दोनों में प्रोबायोटिक्स की मात्रा काफी होती है।
निष्कर्ष: दही चाहे कोई भी हो हर खाने का स्वाद दही के साथ ही बढ़ता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पाचन को बेहतर बनाते हैं और साथ में शरीर को भी ठंडक प्रदान करते हैं। दही को अक्सर सही मात्रा में और ताजा ही खाना चाहिए। हंग कर्ड और आम दही यह दोनों ही सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभदायक साबित होते हैं। पर, पाचन के हिसाब से आम दही एक बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि इस में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है और यह हल्का होने की वजह से जल्दी पच जाता है। इसके साथ ही, हंग कर्ड जिसमें प्रोटीन की मात्रा काफी होने की वजह से यह गाढ़ी हो जाती है और पाचन की समस्या वाले लोगों के लिए ठीक नहीं हो सकती है। पर, विशेष जरूरतों के लिए यह एक बेहतर विकल्प माना जा सकता है। इसलिए, इन दोनों में से कौन सा बेहतर है, यह एक व्यक्ति की पाचन शक्ति पर ही निर्भर करता है। इसके अलावा, ज्यादा खट्टा दही सेहत के लिए ठीक नहीं हो सकता है। दिन के समय दही का सेवन बेहतर होता है, पर रात में इसका सेवन कुछ लोगों के पाचन के लिए ठीक नहीं हो सकता है। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और पाचन के जुड़ी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप डॉ. सोनल होम्योपैथिक क्लिनिक के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।