आम तौर पर, प्रदूषित वातावरण के कारण, अपनी सेहत पर अच्छे से ध्यान न देने के कारण और गलत चीजों का सेवन करने के कारण आज लोगों को शरीर से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें से एक है अस्थमा। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि अस्थमा एक सांस से जुड़ी बीमारी है, जिससे आज कई लोग पीड़ित हैं। आम तौर पर, इस समस्या के दौरान लोगों को सांस लेने में काफी ज्यादा दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि यह सांस की एक पुरानी बीमारी है, जिसमें फेफड़ों की सांस की नली में सूजन और सिकुड़न आ जाती है, जिसके कारण लोगों को अपने जीवन में इसके कारण कई तरह की दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, इस समस्या के दौरान पीड़ित व्यक्ति को सांस लेने में तो दिक्क्त होती है, पर इसके साथ साथ उसको खांसी, सीटी जैसी आवाज आना और सीने में जकड़न जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ता है। इस समस्या के दौरान अपनी सेहत का महत्वपूर्ण ध्यान रखने की काफी ज्यादा जरूरत होती है।
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि अस्थमा एक आम स्वास्थ्य समस्या है, जो भारत में काफी रफ़्तार से बढ़ती जा रही है। आम तौर पर, लोगों में इस समस्या के फैलने के मुख्य कारणों में लोगों का बदलता हुआ लाइफस्टाइल, बढ़ता हुआ वायु प्रदूषण, काफी ज्यादा धूल-मिट्टी, धूम्रपान का सेवन करना और एलर्जी पैदा करने वाले तत्व शामिल हो सकते हैं। आम तौर पर, हम में से ज्यादातर लोग सोचते हैं, की यह समस्या केवल बढ़ती उम्र वाले लोगों को होती है, पर आपकी जानकरी के लिए आपको बता दें, कि सांस से जुड़ी यह समस्या न केवल बजुर्ग लोगों को परेशान करती है, बल्कि यह समस्या जन्म लेते ही कई बच्चों में देखि जा सकती है। तो यह किसी को भी प्रभावित कर सकती है। इसलिए, अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में, ज्यादातर शहरों में ही क्यों सांस से जुड़ी बीमारियां बढ़ती नजर आ रही हैं, क्योंकि आज वहां की हवा की गुणवत्ता काफी ज्यादा खराब हो गई है, जिसके कारण लोगों को न केवल सांस से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ता है, बल्कि शरीर से जुड़ी अन्य बिमारियों का भी सामना करना पड़ता है।
हालांकि, आपको इसके बारे में महत्वपूर्ण बात को बता दें, कि सांस से जुड़ी इस बीमारी का इलाज पूरी तरीके से नहीं किया जा सकता है, मतलब कि यह समस्या पूरी तरीके से ठीक नहीं हो सकती है। पर, इस समस्या को प्रभावी तरीके से कंट्रोल में रखने के लिए इनहेलर और ट्रिगर्स जैसे धूल, धुआं और एलर्जी से अपना बचाव किया जा सकता है। अगर इस तरह की स्थिति में आप ऐसा करते हैं, तो इस समस्या के लक्षणों को कंट्रोल में किया जा सकता है। दरअसल, अस्थमा के दौरान इनहेलर का इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है। क्योंकि, इस के इस्तेमाल से और इसके माध्यम से दवा सीधे लंग्स तक पहुंचती है। ऐसे में, दवा का फायदा प्राप्त करने के लिए इनहेलर का सही तरीके से इस्तेमाल करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। अगर आप इस तरह की स्थिति में, इनहेलर का इस्तेमाल गलत तरीके से करते हैं, तो आपको इससे दवा का काफी कम प्राप्त हो सकता है। इसलिए, सही तरीके से इनहेलर का इस्तेमाल करना बेहद महत्वपूर्ण होता है।
आम तौर पर, इस तरह की स्थिति में, बहुत से मरीज इनहेलर का इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं, जिसके चलते वह अक्सर ही इसका इस्तेमाल बहुत ही गलत तरीके से करते हैं, जिसकी वजह से उनको इसका फायदा नहीं मिल पाता है और समस्या में किसी भी तरह का कोई भी फर्क नजर नहीं आता है। ऐसे में, समस्या और भी गंभीर हो सकती है। ऐसे में, बहुत से लोग जो इस समस्या से पीड़ित हैं, वो जानना चाहते हैं, कि अस्थमा के दौरान इनहेलर का फायदा प्राप्त करने के लिए इसका कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है? इसके इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या हो सकता है? दरअसल, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि अस्थमा के दौरान इनहेलर का सेवन करना काफी ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है। समस्या के दौरान इसका सही फायदा प्राप्त करने के लिए सबसे पहले इस को मुंह में रखें और फिर अपने होंठों से उसे अच्छी तरीके से सील कर लें। ऐसे में, जब भी आप इनहेलर को दबाते हैं, तो उस वक्त आप धीरे-धीरे और गहरी सांस अंदर की और लें। ऐसे में, कई लोग सांस बहुत तेज ले लेते हैं, जो ठीक नहीं होता है, इसलिए ऐसे में ध्यान रखें कि सांस बहुत तेज न लें। क्योंकि, अगर हम ऐसा करते हैं, तो इससे दवा आपके गले में अटक सकती है और फेफड़ों तक कम मात्रा में पहुंच सकती है। इसलिए इस दौरान इस तरह की सावधानी बरतना काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान सांस लेने में या फिर किसी और समस्या का अनुभव हो तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
इनहेलर का इस्तेमाल करने से पहले क्या करें?
ऐसे में, इनहेलर को अच्छे तरीके से शेक करें, ताकि दवा अच्छे से मिक्स हो। इसके बाद अपने शरीर को रिलैक्स करें और इस्तेमाल करने से पहले सामान्य रूप में अपनी साँसों को बाहर निकालने ताकि इसके बाद की सांस काफी गहराई से ली जा सके।
दो पफ कितने-कितने समय बाद लें?
अगर ऐसे में, आपको डॉक्टर ने दो पफ लेने के लिए बोला है, तो ऐसे में पहले पफ के बाद कम से कम 1 मिनट तक रुकें और फिर दूसरा पफ लें। ऐसे में, दवा काफी असरदार साबित होगी।
निष्कर्ष: आज के समय में लोगों का बदलता हुआ लाइफस्टाइल, बढ़ता हुआ वायु प्रदूषण, काफी ज्यादा धूल-मिट्टी और धूम्रपान का सेवन करना जैसे कारणों की वजह से लोगों को सांस से जुड़ी कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें अस्थमा की बीमारी होना आम है। यह समस्या किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। आज ज्यादातर शहरों में सांस से जुड़ी समस्याओं को देखा जाता है, क्योंकि वहां की हवा की गुणवत्ता काफी ज्यादा खराब है। अस्थमा सांस से जुड़ी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत, खांसी, सिटी जैसी आवाज आना जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को पूरी तरीके से ठीक नहीं किया जा सकता है, पर इनहेलर के सही इस्तेमाल से इस समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। अस्थमा के दौरान इनहेलर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि इससे सीधे लंग्स तक पहुंचती है। ऐसे में, दवा को लंग्स तक पहुंचने के लिए और दवा का फायदा प्राप्त करने के लिए आपको इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना बेहद महत्वपूर्ण होता है,ल जिसके बारे में हमने आपको इस लेख के माध्यम से बताया है। गलत तरीके से इनहेलर की डोज लेना मिलने वाले फायदे को कम कर सकता है। ऐसे में, ध्यान रहे कि इनहेलर की डोज, समय और समस्या के प्रकार के आधार पर और डॉक्टर की सलाह पर ही लें। इस दवा के नियमित इस्तेमाल और सही तकनीक के माध्यम से ही अस्थमा की बीमारी को काफी अच्छे तरीके से कंट्रोल में किया जा सकता है और ऐसे में, आपके बार-बार सांस फूलने की बीमारी को रोका जा सकता है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और सांस से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही डॉ. सोनल होम्योपैथिक क्लिनिक के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!
प्रश्न 1. इनहेलर की डोज कितनी लेनी चाहिए?
इनहेलर का इस्तेमाल हमेशा डॉक्टर द्वारा बताये गए अस्थमा एक्शन प्लान और दी गई सलाह के मुताबिक होना चाहिए। समस्या की गंभीरता के आधार पर, डोज़ और इस्तेमाल का दोहराव अलग-अलग हो सकता है।
प्रश्न 2. बच्चों में अस्थमा की बीमारी को किस तरह ठीक किया जाता है?
दरअसल, छोटे बच्चों में अस्थमा की बीमारी को पूरी तरह से खत्म करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, पर अगर आप बच्चे में हुई इस बीमारी की सही समय पर पहचान कर लेते हैं और इनहेलर दवा के माध्यम से उचित उपचार शुरू कर देते हैं, तो इस समस्या सांस से जुडी इस समस्या को पूरी तरह कॉन्ट्रोल किया जा सकता है।
प्रश्न 3. बच्चों में अस्थमा के लक्षण कैसे हो सकते हैं?
दरअसल, घरघराहट होना, सांस लेते वक्त सीटी जैसी आवाज आना, रात या फिर सुबह के वक्त सूखी खांसी आना, सांस फूलना, छाती में जकड़न महसूस होना जैसे मुख्य लक्षण बच्चों में अस्थमा के दौरान नजर आ सकते हैं।