Categories
Hindi

होम्योपैथिक दवाओं को लेते वक्त लिवर के मरीजों को किन बातों का ध्यान रखना होता है महत्वपूर्ण? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

आज हर किसी को किसी न किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है और अपनी इन बिमारियों का इलाज करने के लिए हर कोई तरह तरह की दवाओं का सेवन कर रहा है। समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम लोग न जाने दवाओं का कितना ही सेवन कर बैठते हैं, जो कहीं न कहीं सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित होती है। क्योंकि, जितना ज्यादा हम इन दवाओं पर निर्भर रहेंगे हम को उतने ही ज्यादा इन के साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। इसलिए, डॉक्टर कभी भी किसी भी समस्या के दौरान खुद से दवा लेने की सलाह नहीं देते हैं। ऐसे में केवल मॉडर्न दवाएं ही नहीं बल्कि होम्योपैथिक दवाएं भी इसी तरह की होती है, जिसकी खुराक सही तरीके से और सीमित मात्रा में लेनी होती है। अगर आप ऐसे में, तय की गई खुराक से ज्यादा लेते हैं और डॉक्टर की सलाह नहीं लेते हैं, तो इसके कारण आपके लिवर को काफी ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में, जिन लोगों का लिवर पहले से ही खराब है, उनके लिए तो यह और भी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है। हालांकि, जो लोग लिवर की समस्या से पीड़ित होते हैं और वह होम्योपैथिक दवाओं का सेवन करना चाहते हैं, तो ऐसे में उनको पहले लिवर का टेस्ट करवाना, दिक्कत महसूस होने पर तुरंत दवा को छोड़ना, दवाओं के बारे में डॉक्टर से अच्छे से समझाना और रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जैसी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। 

See also  एलर्जी से प्रबंधन के लिए होम्योपैथी का चुनाव क्यों करें, जानें एक्सपर्ट्स क्या है उनकी सलाह

होम्योपैथिक दवाओं को लेते वक्त लिवर के मरीजों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए!

  1. पहले लिवर की जांच कराना 

दरअसल, अगर आप समस्या के दौरान किसी भी दवा का सेवन करना चाहते हैं, तो इस दवा की शुरुआत करने से पहले आपको एक बार अपने लिवर की अच्छे तरीके से जांच कराने की सलाह जरूर प्रदान की जाती है। आम तौर पर, इसके पीछे का कारण दवाओं को जिस केमिकल कंपोजिशन के साथ मिला कर बनाया जाता है, उसका पूरा प्रोसेस लिवर से होकर जाता है। इससे लिवर को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसलिए, अगर आप किसी भी समस्या के दौरान होम्योपैथिक दवाओं का सेवन करना शुरू कर रहे हैं, तो इससे पहले अपने लिवर की अच्छे से जांच करवाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। 

  1. पानी की सप्लाई का ध्यान रखना 

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि होम्योपैथिक दवाओं में भी ऐसे कई तरह के कंपोजिशन पाए जाते हैं, जिन का काम शरीर में अपना काम करके बाहर निकल जाना होता है। यह तभी होगा जब आप सही और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करते हैं। पर, अगर आप रोजाना पानी का कम सेवन करते हैं, तो इससे समस्या हो सकती है। ऐसे में, यह केमिकल शरीर के अंदर काफी लंबे समय तक रह सकते हैं, जिसके कारण सेहत पर काफी ज्यादा गंभीर रूप से प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, ऐसे में अगर आप किसी भी समस्या के दौरान होम्योपैथिक दवाओं का सेवन करते हैं, तो इसके लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है 

  1. दवाओं के बारे में डॉक्टर से अच्छे से समझ लेना 
See also  होम्योपैथी में किन-किन बीमारियों का इलाज होना संभव होता है? जानें डॉक्टर से

किसी भी समस्या के दौरान दवाओं के बारे में डॉक्टर से समझना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, अगर आपके होम्योपैथिक ट्रीटमेंट की शुरुआत हो रही है, तो ऐसे में डॉक्टर से उन सभी दवाओं के बारे में जानकारी हासिल करना महत्वपूर्ण होता है, जो उपचार के बाद लेनी होती हैं। क्योंकि, किसी भी समस्या के दौरान होम्योपैथिक दवाओं की ज्यादा खुराक और गलत तरीके से सेवन करना सीधे आपके लिवर की सेहत को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा, अगर आप भले ही उन्हें कम समय के लिए ले रहे हों, पर फिर भी इसके कारण लिवर की सेहत बुरी तरीके से प्रभावित हो सकती है। 

निष्कर्ष: होम्योपैथिक दवाएं सुरक्षित और दुष्प्रभावों से मुक्त होती हैं, इसलिए इन्हें एलर्जी, त्वचा से जुड़ी बीमारियों, मानसिक समस्याओं, पुरानी बीमारियों और बच्चों की आम बीमारियों में विशेषकर इस्तेमाल किया जाता है। बेशक होम्योपैथिक दवाएं सुरक्षित होती हैं, पर इन का गलत तरीके से इस्तेमाल लिवर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, लिवर के मरीजों को होम्योपैथिक दवाओं का सेवन करते वक्त इस लेख में बताई गई कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर आप लिवर के मरीज हैं और आप होम्योपैथी की दवाओं का सेवन करना चाहते हैं, तो आपके लिए इन बातों का विशेष ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। कोई भी समस्या महसूस होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इस के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का होम्योपैथिक समाधान पाने के लिए आप आज ही डॉ. सोनल होम्योपैथिक क्लिनिक के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।

See also  बवासीर जैसी समस्या से निजात पाने के लिए होम्योपैथी है उत्तम, जानिए कैसे ?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

प्रश्न 1. लिवर डैमेज होने के के क्या कारण होते हैं?

काफी शराब का सेवन करना, गलत दवाओं का काफी मात्रा में सेवन करना, वायरल हेपेटाइटिस, नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर की बीमारी होना लिवर डैमेज होने के कारण होते हैं। 

प्रश्न 2. होम्योपैथिक दवाओं का सेवन किन-किन समस्याओं में अधिक होता है? 

आम तौर पर, होम्योपैथिक दवाओं का सेवन कई तरह की समस्याओं में किया जा सकता है, जिसमें विशेष तौर पर एलर्जी, त्वचा से जुड़ी बीमारियां, मानसिक समस्याएं, पुरानी बीमारियां शामिल हैं। इसके अलावा, यह एक्जिमा, सोरायसिस और पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी इस को काफी ज्यादा लोकप्रिय माना जाता है। 

प्रश्न 3. क्या हर समस्या में होम्योपैथिक दवाओं का चुनाव करना सुरक्षित होता है? 

होम्योपैथिक दवाओं को सुरक्षित और बुरे प्रभावों से मुक्त माना जाता है, क्योंकि यह काफी ज्यादा पतली होती हैं। गंभीर पुरानी या फिर आपातकालीन बीमारियों, जैसे कि कैंसर और संक्रमण के इलाज के लिए सिर्फ होम्योपैथी दवाओं का सेवन करना हानिकारक साबित हो सकता है। इन समस्याओं के लिए पूरी जांच और इलाज होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।

Contact Us